Hrithik Roshan Body Transformation

सिर्फ 5 हफ्तों में आया इतना बदलाव, बॉडी फिटनेस के लिए ऋतिक को झेलनी पड़ी ये चीजें

बॉलीवुड में फिट और हैंडसम अभिनेता के रूप में ऋतिक रोशन को जाना जाता है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी भी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

हृतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस में बदलाव के कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर सभी हैरान हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव उन्होंने केवल 5 हफ्तों में किया है।

ऋतिक रोशन कुछ समय से लोगों की नजरों से दूर थे। वह कहीं नहीं दिख रहे थे। लेकिन अब वह सामने आ गए हैं और उनका नया लुक देखने को मिला है।

ऋतिक रोशन ने पांच हफ्तों के अंदर खुद में इतना बदलाव किया है कि, फोटो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। ऋतिक ने केवल 6 हफ्तों में बहुत वजन कम किया और अपनी फिटनेस वापस पा ली। इतना ही नहीं बल्कि उनके शरीर में कट्स और सिक्स पैक एब्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुराने और नए फोटो शेयर किए हैं। इन फोटो में उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने पांच हफ्तों में अपना वजन कम किया है और अब उनके सिक्स पैक एब्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि, ऐसा बदलाव और पुरानी फिटनेस पाने के लिए उन्हें कई चीजें सहन करनी पड़ीं। ऋतिक ने बताया कि इसके लिए वह अपने परिवार को भूल गए थे। न किसी पार्टी या फंक्शन में गए, न बच्चों के स्कूल के पेरेंट्स मीटिंग में गए। इतना ही नहीं बल्कि वह घंटों काम भी नहीं करते थे। ऋतिक ने बताया कि, वह रोज रात 9 बजे सो जाते थे।

ऋतिक ने पोस्ट में लिखा है कि, “पांच हफ्ते खत्म होने लगे। छुट्टी के बाद से लेकर शूट खत्म होने तक। काम फतह हुआ। मेरे घुटनों, कमर, कंधों, दिमाग और रीढ़ की हड्डी को धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ। अब आराम करने और इससे उबरने का समय आ गया है, ताकि सब कुछ ठीक हो जाए।

हृतिक रोशन 2022 में फिल्म “विक्रम वेधा” में दिखाई दिए थे। इसके बाद, वह 2024 में रिलीज़ होने वाली फिल्म “फाइटर” की तैयारियों में व्यस्त थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

5 Best Movies Of Rajkummar Rao: राज कुमार राव की ये फिल्मे आपके दिमाग से खेल जायेंगी ! जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें