रिंकु सिंह ने मारा जोरदार छक्का, तोड़ डाला मीडिया बॉक्स का शीशा

रिंकु सिंह ने साउख अफ्रीका के खिलाफ ना केवल अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक बनाया बल्कि मैदान में अपने छक्के से सबका दिल जीत लिया।

रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर में जब मैच बारिश के कारण रुका तब वह 39 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसके बाद भारतीय पारी दोबारा शुरू नहीं हुई और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य दे दिया गया।

रिंकू सिंह ने इस पारी में 2 छक्के लगाए, जिसमें से एक छक्के ने तो मीडिया बॉक्स का शीशा ही तोड़ दिया। रिंकू सिंह तिलक वर्मा के आउट होने के बाद पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे

एडेन मार्क्रम द्वारा डाले गए 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर आगे बढ़कर जोरदार छक्का मारा, ये छक्का सीधा मीडिया बॉक्स के शीशे पर जाकर लगा।

एडेन मार्क्रम द्वारा डाले गए 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर आगे बढ़कर जोरदार छक्का मारा, ये छक्का सीधा मीडिया बॉक्स के शीशे पर जाकर लगा।

पहले ओवर में 14, दूसरे में 24 रन… फैन्स के न‍िशाने पर आए अर्शदीप-सिराज, लोग बोले- कब होगा रिप्लेसमेंट