मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने खरीदा है।

वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया।स्टार्क साल 2015 के बाद इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

आखिरी बार वह 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ही टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

स्टार्क ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2012 में किया था। उन्होंने अब तक कंगारू टीम के लिए 58 मैच खेले हैं।

इस दौरान 22.92 की औसत से स्टार्क ने 73 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 का रहा है। उनकी इकॉनमी रेट 7.64 की रही है।

IPL 2024 नीलामी: शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा