John Abraham New Bungalow: नए साल पर John Abraham ने खरीदा आलीशान बंगला, जानें एक्टर की नेटवर्थ 

John Abraham New Bungalow: आज बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉन अब्राहम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर होने के साथ साथ वह प्रोड्यूसर भी हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि एक्टर ने 75.07 करोड़ का बंगला खरीदा है, जिस वजह से वह चर्चा में हैं।

John Abraham New Bungalow

जॉन अब्राहम ने खरीदा नया घर : John Abraham New Bungalow

एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉर्श इलाके यानी कि खार में एक नया घर खरीदा है। जॉन का यह नया घर खार के लिंकिंग रोड के सामने 13,138 वर्ग फुट का ग्राउंड प्लस में है। यह प्रॉपर्टी प्रवीण नाथलाल शाह एंड फैमिली की थी। इसके साथ ही जॉन अब्राहम का अमेरिका में भी एक आलीशान घर है। बता दें कि उनका घर लॉस एंजेलिस के पास स्थित सबसे महंगे इलाके में है। यहां जेनिफर लोपेज, ब्रेट पिट और बियोंसे सहित बहुत से हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। इसके अलावा लंदन में भी एक्टर की एक प्रॉपर्टी है, जहां पर उनके प्रोडक्शन हाउस का ओवरसीज हेडक्वॉर्टर स्थित है।

करोड़ों में है जॉन के नए बंगले की कीमत

27 दिसंबर 2023 को एक्टर ने 71.8 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट पर साइन कर बंगला अपने नाम कर लिया। स्टैंप ड्यूटी के लिए 4.25 करोड़ रुपये अधिकदिए गए थे। जॉन ने जो लैंड खरीदा है उसका एरिया 7 हजार 722 स्कवॉयर फुट है। वहीं, बंगले का एरियर 5,416 वर्ग फुट है। बता दें कि उनकी यह नई प्रॉपर्टी 372 निर्मल भवन, एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन है। एक्टर बॉलीवुड की उन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने रियल एस्टेट में बहुत इंवेस्टमेंट किया है। साल 2009 में, जॉन ने एक पारसी फैमिली रतनशास से पेटिट स्कूल के पास यूनियन पार्क में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था।

जॉन अब्राहम की नेट वर्थ 

जॉन अब्राहम एक सफल एक्टर होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2023 में जॉन अब्राहम की नेट वर्थ 251 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही एक्टर के पास करोड़ों कई गाड़ियां भी हैं। जिनमें Lamborghini Gallardo भी शामिल है। साथ ही बांद्रा में समुद्र के किनारे उनका एक पेंटहाउस है। उनका यह पेंटहाउस 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। बता दें कि 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन की ओर से उनके इस अपार्टमेंट को बेस्ट होम अवॉर्ड भी मिला था। John Abraham New Bungalow

इस अपार्टमेंट को उनके पापा और भाई ने डिजाइन किया था। उनके इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही जॉन अब्राहम ने स्पोर्ट्स में भी पैसा इंवेस्ट किया है। एक्टर इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के को-ओनर हैं। उनका JA Fitness के नाम से अपनी फिटेनस चेन भी है। इसका ब्रांच पुणे और मुंबई में है।

मुंबई में है एक ऑफिस और आर्किटेक्ट कंपनी

आपको बता दें कि मुंबई के खार इलाके में जॉन का एक ऑफिस भी है। इस ऑफिस की कीमत 21 करोड़ रुपये बताई गई है। ये जगह उन्होंने साल 2016 में खरीदी थी। यहीं पर एक्टर की आर्किटेक्ट कंपनी है, जिसे भाई और पापा मैनेज करते हैं।

जॉन अब्राहम की फीस : John Abraham New Bungalow

जॉन अब्राहम फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई कर लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। बीते साल वह एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। फिल्म ‘पठान’ के लिए जॉन अब्राहम ने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

जॉन अब्राहम वर्कफ्रंट

जॉन अब्राहम आखिरी बार शाहरूख खान के साथ फिल्म फिल्म पठान में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जॉन अब्राहम ने फिल्म पठान में निगेटिव रोल प्ले किया था। उनका किरदार लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया था। इसके साथ ही जॉन के पास बहुत से अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी हैं।

नए साल पर छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, जाने क्या है वजह

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स