चार साल लंबे इंतजार के बाद MPPSC PCS 2019 Final Result जारी, ऐसे करें चेक

MPPSC PCS 2019 RESULT:चार साल बाद एमपी पीसीएस 2019 रिजल्ट जारी, टॉपर प्रिया पाठक सहित

MPPSC PCS 2019 Final Result OUT: आज 27 दिसम्बर 2023 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के फाइनल रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। काफी लम्बे समय के बाद आज ये परिणाम जारी किये गए हैं। इस परीक्षा में प्रिया पाठक (Priya Pathak) ने 1066 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान शिवांगी बघेल (Shivangi Baghel) को मिला है। उन्होंने MPPSC PCS परीक्षा में 1039 अंक हासिल किये हैं। तीसरे स्थान पूजा सोनी (Puja Soni) को मिला है। इस परीक्षा में उन्होंने 1038 अंक प्राप्त हासिल किए हैंI

MPPSC PCS 2019 Final Result

साल 2019 के नवंबर में मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। MPPSC PCS की मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2021 को किया गया था। फिर कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया गया। हालांकि, आज 4 साल के लम्बे समय के बाद इस परीक्षा का परिणाम जारी किया गया हैI 

आपको बता दें कि इससे पहले मेंस के रिजल्ट को लेकर बहुत से कैंडिडेट्स हाईकोर्ट भी पहुंचे थे, जिसके बाद मेंस के रिजल्ट को रद्द करके फिर से स्पेशल परीक्षा का अयोजन किया गया था।  अभी भी MPPSC 2019 परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट में मामला लंबित है। इस कारण सिर्फ 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट जारी किया गया है। बाकी 13 प्रतिशत पदों का रिजल्ट कोर्ट के ओबीसी आरक्षण वाले निर्णय के बाद जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें MPPSC PCS 2019 Final Result

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फायर Check MPPSC PCS Final Selected Candidates Name के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद MPPSC PCS 2019 Final Result रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • फिर अपना रोल नंबर, नाम और अंक चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Read More:  यूपी सिपाही भर्ती में मिलेगी तीन साल की छूट, CM योगी ने दिए निर्देश

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स