AR Rahman Birthday: दोस्‍तों के साथ बैंड बनाकर करियर की शुरुआत, पहली फिल्‍म के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

AR Rahman Birthday: ऑस्कर विजेता एआर रहमान (AR Rahman Birthday) आज 57 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1966 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था। एरआर रहमान ने देश में म्यूजिक को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने अपने म्यूजिक से पूरी दुनिया में बहुत अलग पहचा बना ली है। आज पूरी दुनिया उनकी आवाज की दीवानी है। तो आज हम लेजेंड एआर रहमाने के जन्मदिन (AR Rahman Birthday) पर उनकी लाइफ के बारे में जानेंगे।

ar rahman birthday

पिता की वजह से हुआ म्यूजिक से लगाव 

एआर रहमान के घर पर म्यूजिक बजाया जाता था। उनके पिता आरके शेखर मलयालम फिल्मों के फेमस म्यूजिक अरेंजर थे। जब पिता एक स्कोर कंपोजर हो तो जाहिर सी बात है कि बेटे को तो म्यूजिक से लगाव होगा ही। आपको बता दें कि एरआर रहमान ने बचपन से ही म्यूजिक सिखना शुरू कर दिया था। हालांकि, सिर्फ 9 साल की उम्र में उनके पिता का साया घर से उठ गया। जिसके बाद उनकी जिंदगी में संघर्ष शुरु हो गया।

ऐसे हुई करियर की शुरूआत

सिर्फ 9 साल की उम्र में उनके पिता का साया घर से उठ जाने के बाद उनकी जिंदगी में संघर्ष शुरु हो गया। हालांकि, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह बहुत ही कम उम्र में कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हो गए थे। बता दें कि एआर रहमान ने अपने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ एक बैंड बनाया था।

फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना पूरा समय सिर्फ म्यूजिक को ही दिया। वह फुल टाइम म्यूजिशियन बन गए। धीरे धीरे उन्होंने दूसरे संगीतकारों के साथ काम करना शुरू कर दिया। एक दिन उन्हें मणिरत्नम की फिल्म रोजा में म्यूजिक कंपोज करने का ऑफर मिला। खास बात तो यह थी कि अपनी पहली ही फिल्म रोजा में उन्हें संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

जानें क्यों हुआ रहमान का धर्म परिवर्तन

अगर आप रहमान की बायोग्राफी ‘नोट्स ऑफ एक ड्रीम’ पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि रहमान पहले एक हिंदू हुआ करते थे। उनका जन्म हिन्दू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप कुमार है। हालांकि, 23 साल की उम्र में रहमान ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। बता दें कि रहमान की बहन का स्वास्थ्य खराब हो गया था और डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था।

जिसके बाद एक दिन उनकी मां एक फकीर से मिली। फकीर की दुआ से उनकी बहन ठीक हो गई। जिसके बाद रहमान फकीर और दरगाह पर बहुत भरोसा करने लगे और उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया।

स्लमडॉग मिलेनियर को मिला अवार्ड 

अब तक रमाहन ने बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है और आज भी उनकी धुन हर किसी को मदहोश कर देती है। आपको बता दें कि स्लमडॉग मिलेनियर सहित अब तक लगभग तीन हॉलीवुड फिल्मों में अपना म्यूजिक दे चुके हैं। इससे पता चलता है कि एआर रहमान कितने बड़े स्टार हैं।

वह दो बार ऑस्कर से सम्मानित किए जा जुके हैं। साथ ही उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुका है जो हर किसी के लिए सपने जैसा होता है। वहीं अपने म्यूजिक के जरिए पर अबतक 6 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

Magh Mela 2024: कब से शुरू हो रहा माघ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स