Magh Mela 2024: कब से शुरू हो रहा माघ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Magh Mela 2024: यूपी के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। इनके मिलन पर स्नान करना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। बता दें कि हर साल यहां माघ मेला, 6 साल में अर्धकुंभ और 12 वर्ष पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। चलिए जानते हैं कब से शुरू हो रहा माघ मेला और प्रमुख स्नान की तिथियां।

Prayagraj Magh Mela: माघ मेला 2024 के स्नान पर्व

महाकुंभ की तैयारी का ढाँचा तैयार 

साल 2025 में संगम पर महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह माना जा रहा है कि साल 2024 का माघ मेला महाकुंभ के लिए ट्रायल होगा। 1 साल पहले ही महाकुंभ की तैयारी का पूरा ढाँचा तैयार कर लिया गया है। साल 2024 माघ मेले (Magh Mela 2024) में पहली बार अप्रवासी भारतीय हेरिटेज वॉक करने वाले हैं।

अप्रवासी भारतीय शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे

साल 2024 माघ मेला में अप्रवासी भारतीय हेरिटेज वॉक करेंगे। 15 सदस्यीय अप्रवासी भारतीय शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। 2024 माघ मेला में साधु-संतों के दर्शन होंगे। अप्रवासी भारतीयों का समूह पहली बार माघ मेला में हेरिटेज वॉक करेगा। इससे पहले साल 2013 और 2019 के कुंभ में अप्रवासी भारतीय और विदेशी हेरिटेज वॉक का हिस्सा बने थे।

Prayagraj Magh Mela starts January 14 rain and severe cold are hindering the preparations | Magh Mela 2024: क्‍या आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा माघ मेला? बारिश और भीषण ठंड डाल

अप्रवासी भारतीय साधु-संतों के करेंगे दर्शन 

साल 2024 माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर अप्रवासी भारतीय संगम में डुबकी लगाने के बाद पहले साधु-संतों के दर्शन करेंगे। फिर हेरिटेज वॉक के दौरान शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे। ये लोग पातालपुरी मंदिर, लेटे हनुमान जी, अक्षयवट वृक्ष में दर्शन करेंगे। साथ ही नौका विहार का आनंद भी लेंगे। 

इसके अलावा शंकर विमान मंडपम के साथ दूसरे ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगे। फिर सभी को संगम, कुम्भ और माघ मेला के इतिहास और महत्व की जानकारी प्रदान की जाएगी। अप्रवासी भारतीयों को अखाड़ों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही सभी की वापसी होगी। हेरिटेज वॉक के दौरान सभी जानकारी देने के लिए उनके साथ गाइड मौजूद रहेंगे।

कब है मौनी अमावस्या?

यूपी के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 1 जनवरी से ही माघ मेला शुरू हो गया है। दूसरी तरफ मकर संक्रांति का मेला 14 और 15 जनवरी को तय है। संगम पर किए जाने वाले स्नान में सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या का माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन देश-विदेश से करोड़ों लोग आकर संगम में डुबकी लगाते हैं। इस बार मौनी अमावस्या का स्नान 21 जनवरी को है। यह स्नान सुबह 4:00 बजे से ही शुरू हो जाएगा। मौनी अमावस्या में पहला स्नान नागा साधु करते हैं। नागा साधुओं के लिए अलग से घाट का भी निर्माण भी किया जाता है।

माघ मेला 2024 में स्नान की तिथियां (Magh Mela 2024 Snan Tithi)

  • माघ मेला में पहला स्नान-  मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024
  • दूसरा स्नान-  25 जनवरी 2024 को पौष पूर्णिमा, कल्पवास का आरंभ
  • माघ मेले का तीसरा स्नान – 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या पर
  • चौथा स्नान- बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024
  • पांचवा स्नान- माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024
  • आखिरी स्नान- 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि

और पढ़ें:  Sukanya Samriddhi Yojana News: नए साल से पहले सरकार का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बढ़ाई ब्याज दरें  

E-Shram Card : ई-श्रम कार्ड धारकों को भेजी गयी ₹1500 क़िस्त, सभी कार्ड धारक हुए मालामाल

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स