IPL 2024: मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा की जगह यह खिलाड़ी होगा टीम का कैप्टन

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अचानक आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से ठीक पहले अपने कैप्टन के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कैप्टन बना दिया गया है। इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था, क्योंकि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के कैप्टन थे और मुंबई इंडियंस ने उन्हें कैश पर ट्रेड किया था। उसके बाद से ही लोग यह अनुमान लगा रहे थे रोहित को कप्तानी से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि IPL 2024 के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पंड्या को कैप्टन क्यों बनाया गया।

image

रोहित शर्मा की उम्र है एक बड़ा

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब 36 साल के हो गए हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या सिर्फ 30 साल के हैं। भले ही रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में गजब की बैटिंग की थी, पर फ्रेंचाइजी को संदेह है कि पता नहीं वह कहां तक खेलेंगे। हो सकता है कि आने वाले सीजन में वह संन्यास ले लें या फिर वह फिट न हों। दूसरी तरफ, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की भी फिटनेस ज्यादा अच्छी नहीं रहती, पर उनकी उम्र अभी कम है। वह फ्रेंचाइजी में काफी समय तक खेले भी हैं।

रोहित हैं एक अच्छे कप्तान, लेकिन प्रदर्शन नहीं परफेक्ट

image

इस बात में तो कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक अच्छे कप्तान हैं। उन्होंने अपनी टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। साथ ही कई उपलब्धियां भी दिलाई हैं। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में उनकी बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही। साल 2023 में उनके नाम 20.75 की औसत से 332 रन थे। वहीं, साल 2022 में 19.14 की औसत से 268 रन थे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी कप्तानी में गुजरात को विजेता बनाया था। वहीं, पिछला सीजन फाइनल तक ले पहुंचे थे।

हार्दिक पंड्या से फ्रेंचाइजी को लगाव

image

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) काफी समय तक फ्रेंचाइजी में खेले। जब उन्हें छोड़ा गया तो वजह सिर्फ उनकी फिटनेस थी। हालांकि, लेकिन अब फ्रेंचाइजी को ऐसा लग रहा है कि वह पूरा सीजन खेल सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी छोड़ने के बाद भी मुंबई इंडियंस के कॉन्टेक्ट में थे। यहां तक कि वह हर इवेंट में भी जाते थे। वहीं, गुजरात को चैंपियन बनाने के बाद फाइनल तक ले जाना, पांड्या के लिए काफी खास रहा। यही कारण है कि मुंबई ने उनपर बड़ा दांव लगाया है।

वर्ल्ड कप स्टार मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड?

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स