दक्षिण अफ्रीका vs भारत: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Table of Contents

दक्षिण अफ्रीका vs भारत: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की

SA vs IND T20 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (12 दिसंबर) को खेला गया। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम इंडिया आगे नहीं खेल पाई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने 13.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की। तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए थे। उसके बाद टीम इंडिया आगे नहीं खेल पाई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। उसने 13.5 ओवर में 154 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

South अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाजी

अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने मुश्किल से लक्ष्य को आसान बना दिया। उन्होंने लगातार भारतीय गेंदबाजों पर हमले किए और रन रेट को कम नहीं होने दिया। रीजा हेंड्रिक्स 27 गेंद पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 17 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 17, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 16, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 14 और एंडिले फेहलुकवायो ने नाबाद 10 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने सात रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

Rinku Singh का अर्धशतक हुआ बेकार

इससे पहले भारत के लिए रिंकू सिंह 39 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 29 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा एक रन बना पाए। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी और एडेन मार्करन को एक-एक सफलता मिली।

IND vs SA Live Score : मुकेश को मिली सफलता

मुकेश कुमार ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया। मिलर 12 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 140 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 12 रन चाहिए। ट्रिस्टन स्टब्स नौ और एंडिले फेहलुकवायो एक रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs SA Live Score : भारत को मिली दोहरी सफलता

कुलदीप यादव ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। हेंड्रिक्स 27 गेंद पर 49 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। हेंड्रिक्स का कैच सूर्यकुमार यादव ने लिया। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। क्लासेन ने पांच गेंद पर सात रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच लिया। इस तरह भारत को आठवें, नौवें और 10वें ओवर में एक-एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम को 30 गेंद पर 36 रन बनाने हैं। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।

IND vs SA Live Score : मुकेश ने मार्करम को किया आउट

भारत को दूसरी सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर में दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स 23 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए सात ओवर में 56 रन बनाने हैं।

IND vs SA Live Score : दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। रीजा हेंड्रिक्स के साथ मैथ्यू ब्रिट्जके क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।

IND vs SA Live Score : दक्षिण अफ्रीका को मिला 152 रन का लक्ष्य
गकेबराह में बारिश रुक गई है और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य दिया गया है। भारत ने खेल रोके जाने के समय 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पारी में पावरप्ले पांच ओवर का होगा।

IND vs SA Live Score : बारिश रुकी, जल्द शुरू होगा खेल
गकेबराह में बारिश रुक गई है। यह फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं और गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि भारतीय पारी के बाकी बचे अब तीन गेंद नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका को बदला हुआ लक्ष्य मिल सकता है। खेल रोके जाने के समय भारत ने 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए थे।

IND vs SA Live Score : बारिश ने रोका खेल

बारिश के कारण दूसरे टी20 को रोक दिया गया है। भारत की पारी समाप्त ही होने वाली थी कि बारिश आ गई और अंपायरों ने खेल को रोकने का फैसला किया। भारत ने खेल रोके जाने के समय 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह 39 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर नाबाद हैं। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 29 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा एक रन बना पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए हैं। मार्को यानसेन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी और एडेन मार्करन को एक-एक सफलता मिली।

IND vs SA Live Score : रिंकू सिंह ने लगाया अर्धशतक

रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 16वें ओवर में एडेन मार्करम की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 30 गेंद पर 50 और रवींद्र जडेजा तीन गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs SA Live Score : जितेश शर्मा हुए फेल

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा कुछ खास नहीं कर सके। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने उन्हें आउट किया। जितेश शर्मा के आउट होने के बाद उपकप्तान रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।

IND vs SA Live Score : भारत को लगा चौथा झटका

भारत को चौथा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 36 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें आउट किया। मार्को यानसेन ने उनका कैच लिया। भारत ने 14 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 23 गेंद पर 34 बनाकर नाबाद हैं। जितेश शर्मा को अभी अपना खाता खोलना है।

IND vs SA Live Score : सूर्यकुमार का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन की गेंद पर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के इस ओवर में 100 रन भी पूरे हो गए। टीम इंडिया ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 29 गेंद पर 50 और रिंकू सिंह 13 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs SA Live Score : भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त

भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गया है। उसने तीन विकेट पर 84 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 27 गेंद पर 43 और रिंकू सिंह नौ गेंद पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी कर ली है।

IND vs SA Live Score : तिलक वर्मा पवेलियन लौटे

भारत को तीसरा झटका छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया। तिलक ने 20 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। तिलक ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। भारत ने छह ओवर में तीन विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 22 और रिंकू सिंह चार रन बनाकर नाबाद हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स