IPL Auction 2024: IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन में बहुत से पुराने रेकॉर्ड टूट गए हैं। IPL Auction 2024 में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिनके लिए 20 करोड़ के पार की बोली लगाई गई। हालांकि, कैप्टन पैट कमिंस का ये रेकॉर्ड डेढ़ घंटे तक भी कायम नहीं रह पाया। क्योंकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

मिचेल स्टार्क का आईपीएल रेकॉर्ड

image

आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का आईपीएल रेकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत में स्टार्क की T20 क्रिकेट में इकोनॉमी साढ़े सात का है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 18 और गेंदबाजी एवरेज लगभग 23 का है। यदि डॉट बॉल को देखें, तो उनकी लगभग 48 प्रतिशत गेंदों पर कोई रन मिला है।

हालांकि, मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने भारत में अपना आखिरी टी20 लगभग एक दशक पहले खेला था। बता दें कि साल 2015 में स्टार्क ने भारत में अपना आखिरी टी20 खेला था। इस दौरान जो समय बीता उसमें वह विश्व के सबसे घातक गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। मिचेल स्टार्क की लहराती यॉर्कर अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा देती हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बना दिया उन्हें मालामाल

शुरूआत में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में स्टार्क के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। बता दें कि दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपये और मुंबई ने 10 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर शुरू हो गया। आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा की हुई झड़प, जाने विवाद का कारण

स्टार्क के बाद कमिंस बने सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction 2024 में मिचेल स्टार्क के बाद कैप्टन पैट कमिंस के बाद सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े बीस करोड़ में खरीद लिया है। दूसरी तरफ, डेरिल मिशेल को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने 14 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। वहीं, भारत की तरफ से हर्शल पटेल सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आईपीएल 2024 (IPL Auction 2024) के ऑक्शन में सबसे पहले वेस्टइंडीज के रोवमेन पॉवेल की नीलामी हुई थी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रीलीज होगा मिर्जापुर 3 अब शादी करने के लिए भी मिलेगा लोन, जाने इस नई स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़ दिल बेचारा 2 सुशांत के बिना? ‘दिल बेचारा’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान अम्बानी अडानी भी कमाई के मामले में रह गए पीछे इस महिला से, पढ़े पूरी डिटेल्स